Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: आज यानी 01 नवंबर 2023 को सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। अब बात देहरादून की करते हैं।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 8 बजकर 6 मिनट पर करवा चौथ का चांद दिखेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:34 मिनट से 06: 40 मिनट तक बताया जा रहा है। इसके अलावा पूजा की अवधि 1 घंटा 6 मिनट होगी। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चांद की पूजा और जल अर्पित करने के साथ ही व्रत पूरा होता है। पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है। इस व्रत में चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है। इसके बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ मुहूर्त में है।