कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में ईडी की एंट्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर रेड

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में ईडी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और कई आईएफएस अफसरों के घर पर ईडी की छापेमारी जारी है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
ED raids harak singh rawat: ED conducts raid on the premises of Harak Singh Rawat
Image: ED conducts raid on the premises of Harak Singh Rawat

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं।

ED conducts raid on the premises of Harak Singh Rawat

कुछ दिन पहले विजिलेंस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की, जबकि बुधवार की सुबह ईडी वित्तीय मामलों की जानकारी जुटाने के लिए उनके ठिकानों पर पहुंच गई। ईडी की टीम 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर जानकारी जुटा रही है। वित्तीय लेनदेन के मामलों की जानकारी जुटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी के रडार पर पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत प्रदेश के कई आईएफएस अधिकारी हैं, इन अधिकारियों के ठिकानों पर भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अफसरों ने छापेमारी की है।

ईडी कॉर्बेट से जुड़े तमाम वित्तीय विषयों को लेकर जरूरी जानकारियां जुटा रही है। बुधवार सुबह ईडी की टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर छापा मारा। साथ ही उनके सहसपुर स्थित कॉलेज में भी ईडी ने कॉलेज के डायरेक्टर से पूछताछ की। इस दौरान जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बता दें कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने उत्तराखंड वन मुख्यालय को एक पत्र लिखकर प्रदेश के कई अधिकारियों की जानकारी मांगी थी। अब ईडी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईडी इस मामले में वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े विषयों को देख रही है।