Uttarakhand News: भारत के Top 8 IIT कॉलेजों में रुड़की भी शामिल, जारी हुई NIRF इंडिया रैंकिंग

आईआईटी रुड़की ने फिर से झंडा गाड़ दिया है, इस बार देश के टॉप टेन शिक्षण संस्थानों में से 8वां स्थान मिला है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
IIT Roorkee included in top 10: IIT Roorkee Ranked 8th Among Top 10 Institutions of The Country
Image: IIT Roorkee Ranked 8th Among Top 10 Institutions of The Country

रुड़की: आईआईटी रुड़की ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क इंडिया रैंकिंग 2024 में 23 आईआईटी में से 8वां स्थान प्राप्त किया है, जो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

IIT Roorkee Ranked 8th Among Top 10 Institutions of The Country

भारत में कुल 23 आईआईटी हैं जो विभिन्न शहरों में स्थित हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 जारी की। इस रैंकिंग में देशभर के आईआईटी को विभिन्न श्रेणियों में स्थानित किया गया है। उत्तराखंड का आईआईटी रुड़की ने इस बार भी देश के टॉप 10 आईआईटी में अपनी जगह बनाई है। 2022 में आईआईटी रुड़की ने सातवां स्थान प्राप्त किया था, जबकि इस बार इसे आठवां स्थान मिला है।

  • आईआईटी मद्रास पहले नंबर पर

    IIT Roorkee included in top 8th
    Pic: 1/ 1
    Image: IIT Roorkee included in top 8th

    इस बदलाव ने स्पष्ट किया है कि आईआईटी रुड़की की स्थिति देश के अन्य आईआईटी से अलग है। इस वर्ष की रैंकिंग में आईआईटी मद्रास को पहला, आईआईटी बेंगलुरु को दूसरा और आईआईटी बॉम्बे को तीसरा स्थान मिला है। रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का टॉप टेन में स्थान पाकर उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। यहां के मैनेजमेंट में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है।