Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: बिण गांव के 81 वर्षीय पूर्व वायु सेना वारंट ऑफिसर नंदन सिंह महर के छोटे पोते ध्रुव सिंह महर ने 30 नवंबर को एनडीए खड़कवासला (महाराष्ट्र) की पासिंग आउट परेड में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया। ध्रुव ने एनडीए की ट्रेनिंग पूरी कर सेना में शामिल होकर अपने परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है।
सच्ची सफलता का मतलब है अपने परिवार और समाज को गर्वित करना। ऐसा ही कुछ करके दिखाया है महार परिवार के लाल ने। बिण गांव निवासी 81 वर्षीय पूर्व सैनिक नंदन सिंह महर का परिवार तीन पीढ़ियों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। नंदन सिंह के बड़े बेटे कर्नल महिपाल सिंह महर भारतीय थल सेना में और छोटे बेटे कैप्टन करनपाल सिंह महर भारतीय नौ सेना में सेवाएं दे रहे हैं। कर्नल महिपाल सिंह महर के बड़े बेटे प्रतीक सिंह महर भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। छोटे बेटे कैडेट ध्रुव सिंह महर ने 30 नवंबर को एनडीए खड़कवासला की पासिंग आउट परेड पास कर सेना में शामिल होकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
“सफलता तब तक अधूरी रहती है जब तक वह आपके परिवार की खुशी का कारण न बने।” महर परिवार की तीन पीढ़ियों द्वारा अधिकारी के रूप में सेवा देना एक गर्व की बात है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और परिवार को बधाई मिल रही है। पूर्व सैनिक संगठन ने नंदन सिंह महर और उनके परिवार को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संगठन ने कैडेट ध्रुव सिंह महर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वह भविष्य में देश सेवा से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।