Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: वो दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड में लोगों को पोर्टेबल पेट्रोल पंप के जरिए तेल मिला करेगा। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा होगा राज्य के उन सुदूरवर्ती स्थानों को जहां पेट्रोल पंप नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे खास बात यs है कि इस तरह के प्रट्रोल पंप के लिए ज्यादा जमीन की जरुरत नहीं होती है। आपको बता दें कि इस तरह की तकनीक वाले पेट्रोल पंप का इस्तेमाल चेक गणराज्य में काफी होता है। उत्तराखंड में आयोजित दो दिवसीय इंवेस्टर्स समिट के दौरान देश दुनिया से कई मेहमानों ने शिरकत की। इसी दौरान समिट में शामिल हुए एलिंज कंपनी ने प्रदेश सरकार को पोर्टेबल पेट्रोल पंप का प्रस्ताव दिया। बता दे कि इस तकनीक का इस्तेमाल अभी भारत में नहीं होता है।