Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पिथौरागढ़: शहीद राजेन्द्र सिंह बुंगला की मां के दिल पर क्या गुजर रही होगी ? किल हाल में पिता जी रहे हैं, ये वीडियो देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं। पिथौरागढ़ के बडेना गांव के शहीद राजेन्द्र बुंगला का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो मां बदहवास हो गई और पिता बेहोश हो गए। शहीद की तीन बहनों की चीख पुकार से पूरा गांव रोने लगा। हर आंखों में नमी है और अंदर ही अंदर गुस्सा है। एक तरफ लोग बेहोश पिता को होश में लाने की कोशिश कर रहे थे तो दूसरी तरफ मां को महिलाएं संभाले थी। बेटे को लेकर सजाए गए सपने चकनाचूर हो गए तो पिता चंद्र सिंह के मुंह से आवाज निकलनी बंद हो गई। गांव के लोग ये हालत देख नहीं पा रहे और बार बार इस परिवार को ढाढस बंधाने में लगे हैं। ये वीडियो देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।