Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: जंगल कट रहे हैं और जंगली जानवर रिहाहशी बस्तियों में उतरकर इंसानों का शिकार करने पर उतारू हो गए हैं। बागेश्वर में जो कुछ हुआ, उससे हर कोई हैरान भी है और गुस्से में भी है। दरअसल बागेश्वर के द्यांगण गांव में शुक्रवार को एक तेंदुआ स्कूली बच्चों पर झपट पड़ा। इस दौरान स्कूली छात्रों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक छात्र हमंत की 50 मीटर गहरे गधेरे में गिरने से मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार शाम पांच बजे द्यांगण गांव में स्कूली बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक मकान के पीछे झाड़ियों में तेंदुआ दिखा। आपको बता दें कि इसी जगह से कुछ दिन पहले भी तेंदुआ 5 साल के एक मासूम को उठाकर ले गया था। फिर से तेंदुआ दिखा तो बच्चे डरकर भागने लगे। तेंदुए ने बच्चों के झुंड पर झपटने की कोशिश भी की।