Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: कर्णप्रयाग में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से लोगों में गुस्सा है तो वहीं छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस ने इलाके में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने अगर बाहरी लोगों के वैरिफिकेशन को लेकर पहले गंभीरता दिखाई होती तो शायद एक छात्रा की जिंदगी तबाह होने से बच जाती। बहरहाल देर से ही सही पुलिस ने वैरिफिकेशन का काम शुरू कर दिया है, ताकि क्षेत्र में रह रहे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान हो सके।बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस का दस्ता अलग-अलग इलाकों में पहुंचा और 13 लोगों का वैरिफिकेशन किया। जिनमें 4 कश्मीर के रहने वाले लोग भी शामिल हैं।