Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: आरोप लगते रहे लेकिन खुद की जुबान हमेशा खामोश रही। दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान किया और लोगों का दुख दर्द भी समझा। राजनीति और पत्रकारिता के पुरोधा इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि उत्तराखंड देश का अकेला ऐसा राज्य है, जहां हर परिवार को सालाना 5 लाख के इलाज का खर्च सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। धड़ाधड़ गोल्डन कार्ड बन रहे हैं और ज़मीनी स्तर पर लोगों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती है। ये काम इतना आसान भी नहीं था। त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अटल आयुष्मान उत्तराखंड जैसी बड़ी योजना को धरातल पर उतारा। इसका रिजल्ट है कि आज की तारीख तक उत्तराखंड के करीब 3 हजार से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। हर कोई जानता है कि उत्तराखंड में गरीबी के चलते में लोग बे-वक्त ही मौत के मुंह में समा जाते थे। खुद त्रिवेंद्र से बेहतर इस बात को कौन जान सकता है कि अपनों को खोने का दर्द क्या होता है। वो इलाज के अभाव में अपने सगे भाई को खो चुके हैं।