Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: देवभूमि का बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है, भगवान श्रीहरि यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर खूब आशीष लुटाते हैं, तो वहीं भक्त भी अपने आराध्य पर सबकुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। 10 मई को जब श्री बदरीधाम के कपाट खुले तो भगवान बदरीनाथ के एक एनआरआई भक्त ने अपने ईष्टदेव को ऐसी भेंट दी, जिसे देखने वालों की आंखे खुली की खुली रह गईं। कनाडा में रहने वाले एनआरआई अजय शाह ने भगवान बदरीविशाल को एक रत्नजड़ित सोने के मुकुट के साथ ही चांदी का एक मुकुट और दो कवच भी अर्पित किए, भगवान बदरीनाथ को समर्पित ये भेंट करोड़ों की है। रत्नों से जड़े इन मुकुटों और कवच की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है। एनआरआई अजय शाह कनाडा के रहने वाले हैं, जिन्होंने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान को ये भेंट अर्पित की है। अजय शाह पिछले साल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए थे, उस वक्त उन्होंने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बदरीनाथ भगवान को मुकुट और कवच भेंट करने का संकल्प लिया था।