Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: भगवान बदरीनारायण के भक्त पूरी दुनिया में हैं, यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी तरफ से अनोखी और बहुमूल्य भेंटे भगवान बदरीनाथ को चढ़ाते रहे हैं, ये भेटें चर्चा में भी खूब रहती हैं। विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी भी भगवान बदरीनारायण के भक्त हैं। वो और उनका पूरा परिवार समय-समय पर उत्तराखंड आकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन करते रहे हैं। शनिवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर बदरीनाथ पहुंचे, और इस बार भी उन्होंने भगवान बदरीनारायण के लिए एक अनोखी सौगात दी। अब भगवान को जो भी चंदन और केसर चढ़ाया जाएगा, वो अंबानी परिवार की तरफ से चढ़ाया जाएगा। मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को चंदन और केसर की खरीद के लिए दो करोड़ रुपए दिए। पिछले साल 24 मई 2018 को भी मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम आए थे। उस वक्त उनके साथ बेटा आकाश अंबानी और बहू श्लोका भी मौजूद थीं। भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर के लिए 2 करोड़ 17 लाख की धनराशि भेंट की थी।