बदरीनाथ धाम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन...हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत।

बदरीनाथ धाम में हार्ट अटैक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन हो गया। शिव नारायण 70 साल के थे।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड: shivnarayan meena died in badrinath
Image: shivnarayan meena died in badrinath

: एक दुखद खबर चारधाम यात्रा रूट से आ रही है, जहां हार्ट अटैक की वजह से मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा की मौत हो गई। मध्य प्रदेश की राजनीति में शिवनारायण मीणा का काफी ऊंचा रुतबा था, वो वरिष्ठ कांग्रेस नेता के तौर पर पहचाने जाते थे। कुछ दिन पहले वो उत्तराखंड के चारधामों की यात्रा के लिए आए थे। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा भी पूरी कर ली थी, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। बद्रीनाथ की यात्रा पूरी करने के बाद शिवनारायण मीणा बेहद खुश थे, उनकी सालों पुरानी मुराद पूरी हो गई थी। बदरीधाम के दर्शन के बाद वो हनुमान मंदिर की धर्मशाला में रुके हुए थे, जहां हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई। मीणा के निधन की सूचना जैसे ही मध्यप्रदेश पहुंची, लोग शोक में डूब गए। जनता के बीच वो काफी लोकप्रिय थे। उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता था। शिवनारायण मीणा 70 साल के थे। जनता के बीच वो कितने लोकप्रिय थे इस बात का अंदाजा आप यूं लगा सकते हैं, कि वो चांचौड़ा विधानसभा से 4 बार विधायक रह चुके थे। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में उन्हें दो बार मंत्री बनने का मौका भी मिला। उनके पार्थिव शरीर को गुना जिले में पड़ने वाले उनके गांव चाचौड़ा लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी शिवनारायण मीणा के निधन पर शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।