Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: चमोली का लामबगड़ भूस्खलन जोन चारधाम यात्रा के लिये नासूर बन गया है। भूस्खलन थम नहीं रहा, लामबगड़ में भारी बोल्डर और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद है। सैकड़ों श्रद्धालु रास्ते में फंसे हैं। खराब मौसम की वजह से हाईवे की मरम्मत के काम में मुश्किल हो रही है। पिछले कई दिन से हालात खराब हैं। रास्ता खुल नहीं रहा। रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में रोका गया है। लामबगड़ भूस्खलन जोन है, पिछले दो दशक से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। हाल में हुई बारिश के बाद स्लाइड के ऊपर पड़ी दरार का आधा हिस्सा टूट गया। जिस वजह से हाईवे फिर बंद हो गया। कुछ समय पहले यहां पैदल रास्ता बनाया गया था, ताकि यात्रियों की आवाजाही हो सके, पर अब ये रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं एनएच अधिकारियों का कहना है कि हाईवे को खुलने में अभी वक्त लगेगा।