Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में नरभक्षी गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुलदार जंगलों से निकल कर आबादी वाले इलाकों में आ रहे हैं, लोगों पर हमला कर रहे हैं, उनकी जान ले रहे हैं। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां गुलदार ने तीन साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना बेरीनाग क्षेत्र की है, जहां नरभक्षी गुलदार आतंक का सबब बना हुआ है। मनेत गांव में गुलदार ने 3 साल के नैतिक पर हमला कर उसे मार डाला।