Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुड़की: रुड़की की बेटी छवि लोको पायलट बन ट्रेन चलाएंगी। छवि की उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि आज भी इस क्षेत्र को पुरुष वर्चस्व वाला क्षेत्र माना जाता है। बेहद कम लड़कियां हैं जो कि हवाई जहाज, कार, बाइक नहीं बल्कि ट्रेन चलाने का सपना देखती हैं। रुड़की की छवि कैंथ भी इनमें से एक है। छवि का चयन लोको पायलट के लिए हुआ है। अब वो ट्रेन चलाएंगी। छवि की इस उपलब्धि से छवि के माता-पिता ही नहीं बल्कि क्षेत्रवासी भी बेहद खुश हैं। छवि इस क्षेत्र की पहली ऐसी लड़की है जो कि लोको पायलट बन ट्रेन दौड़ाती दिखेगी। चलिए अब आपको छवि के बारे में कुछ और बातें बताते हैं। छवि के पिता अनिल कैंथ रुड़की के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। उनकी दो बेटियां हैं। छवि कैंथ बड़ी बेटी है, वो हमेशा से कुछ अलग करना चाहती थी। छवि ने रुड़की के केएल पॉलिटेक्निक से इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है। आगे पढ़िए