Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड को प्रकृति ने अपने अनमोल खजाने से नवाजा है। कल तक यहां मिलने वाले जिन पौधों-पेड़ों को सिर्फ झाड़ियां समझा जाता था, आज उनके रेशे से कपड़े बनाए जा रहे हैं। अलग-अलग तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं जो कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। पहाड़ में कंडाली, भीमल और इंडस्ट्रियल हैम्स के रेशे से कपड़े तैयार किए जा रहे हैं, इन कपड़ों को प्रोत्साहन देने की एक पहल उत्तराखंड के सीएम दरबार में भी हुई। जहां बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी पूरी कैबिनेट कंडाली के रेशों से बनी जैकेट पहन कर पहुंची। सीएम और उनकी कैबिनेट पर ये जैकेट खूब फब रही थी। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने क्या कहा, ये भी बताते हैं। अपने सोशल मीडिया पेज पर उन्होंने लिखा कि ‘उत्तराखंड में फाइबर से बने कपड़ों के क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं हैं। कंडाली, भीमल और इंडस्ट्रियल हैम्प के रेशे किसानों की तकदीर बदल सकते हैं। इसी सोच को प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने कंडाली यानि सिसौंण के रेशे से बनी जैकेट पहनी|