बदरीनाथ हाईवे पर गिरती चट्टानों ने रोकी 4 बारातें, दुल्हनों को लेने अकेले ही चल पड़े दूल्हे

बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान टूटने की वजह से कई घंटे तक रास्ता जाम रहा। ऐसे में चार बारातें भी फंसी रही
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Landslide on badrinath highway
Image: Landslide on badrinath highway

चमोली: पहाड़ के लोगों को आम जिंदगी में कितनी दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है इस बात की तस्दीक आप इस खबर से कर सकते हैं। पहाड़ में एम बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है और इस बीच चार धाम सड़क योजना का निर्माण कार्य भी लगातार जारी है। इन सबके बीच शादियों का भी सीजन है। चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर मेन हाईवे पर आ गिरा। इस वजह से हाइवे कई घंटों तक जाम रहा है और रास्ते के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बाधित होने की वजह से शादी के लिए जा रहे दोनों को भी घंटो तक इंतजार करना पड़ा मार्ग में कई घंटे फंसे रहने के बाद दूल्हे के कुछ सगे संबंधियों को कुछ नहीं सूझा तो वह दूसरी तरफ फंसी गाड़ियों से दुल्हन लेने चले गए। काफी देर बाद मार्ग खुलने के बाद ही ट्रैफिक सुचारू हो सका। पहाड़ी का एक हिस्सा गिरा था जिस वजह से 8 घंटे तक मुसाफिरों को अपने वाहनों में बैठकर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रही थी शादी में देर हो रही थी तो दूल्हे राजा अपनी दुल्हन को लेने के लिए अकेले ही चल पड़े। इस रास्ते में फंसी चार बातों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उप जिला अधिकारी का कहना है कि चारधाम सड़क पर योजना के निर्माण के चलते संस्थाओं को यातायात अवरुद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर लंबे वक्त तक रास्ता बाधित रहता है तो तत्काल कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भीषण हादसे में 24 साल के नौजवान की मौत के बाद बवाल, 150 लोगों पर केस दर्ज