Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून शहर जल्द ही स्मार्ट सिटी के तौर पर जाना जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत देहरादून और उसके आस-पास के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। देहरादून में 61.10 किलोमीटर लंबी 11 सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। जिसमें अब मसूरी की माल रोड को भी शामिल कर लिया गया है। सड़कों के स्मार्ट रोड बनने से ये फायदा होगा कि सड़कें बार-बार क्षतिग्रस्त नहीं होंगी। इन्हें बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्ट सिटी परियोजना में अब तक सिर्फ देहरादून शहर शामिल था, पर अब देहरादून के दूसरे हिस्सों को भी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है। जिसके लिए केंद्र सरकार ने 1461 करोड़ की देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक(एआईआईबी) से 1168.87 करोड़ की एक्सट्रनल ग्रांट भी स्वीकृत हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार के पूरे देहरादून को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किए जाने के फैसले पर खुशी जताई।