बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, चट्टान के नीचे दबी पर्यटकों की 4 गाड़ियां..मचा हड़कंप

चार गाड़ियां हाईवे पर टूटती चट्टानों के नीचे दब गई। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पहुंची और किसी तरीके से गाड़ी को मलबे से बाहर निकाला।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Vehicle stuck debris badrinath highway
Image: Vehicle stuck debris badrinath highway

चमोली: उत्तराखंड में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। चमोली जिले के औली से बर्फबारी का मजा लेकर लौट रहे पर्यटकों पर उस वक्त आफत टूट पड़ी जब उनकी चार गाड़ियां हाईवे पर टूटती चट्टानों के नीचे दब गई। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पहुंची और किसी तरीके से गाड़ी को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है लेकिन कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक रास्ते को बंद कर दिया गया ताकि अंधेरे में कोई दुखद घटना न घट सके। दरअसल देवप्रयाग के पास मूल्य गांव में सड़क की कटिंग का काम चल रहा है जिस वजह से यह चट्टान टूटी है। इस बीच चमोली जिले के औली से बर्फबारी का आनंद लेकर लौट रहे पर्यटकों की चार कार इस मलबे के बीच दब गई। हादसे में कितने लोग घायल हैं और क्या किसी की मौत की सूचना है? इस बारे में जो भी अपडेट मिलेगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश मे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, टैक्सी ड्राइवर ने पु्लिस के सामने किए बड़े खुलासे