Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी Anil baluni ने अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की राशि और अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग उत्तराखंड प्रदेश में कोविड-19 (कोरोना ) से राहत के कार्यों में खर्च होगा। सांसद Anil Baluni ने कहा की संपूर्ण देश जागरूक होकर कोरोना से लड़ रहा है। लोग इस बीमारी से बचने की एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग व अपने घर में ही रह कर अपना योगदान दे रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश से की गई अपील का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। इसी एकजुटता से हम देश को इस महांसंकट से उबार लेंगे। उन्होंने अपील की कि सभी घर में रहें, जागरूक रहें, सकारात्मक सोचें। निरंतर हाथ धोने के नियमों का पालन करें। बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें।