Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोनावायरस Coronavirus uttarakhand का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी कुछ घंटे पहले ही एक खबर सामने आई जिसमें पता चला कि जमात से लौटे 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब आप समझ सकते हैं कि यह खतरा कितना बड़ा है। अब एक और खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है। यहां एक गांव में इतनी बड़ी संख्या में जमाती मिले हैं कि पूरे के पूरे गांव को सील कर दिया है और आवाजाही पूरे तरीके से बंद कर दी गई है। जी हां एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक हरिद्वार के गैंडी खाता गुज्जर बस्ती में बहुत बड़ी संख्या में जमातियों के मिलने के बाद पूरा का पूरा गांव सील कर दिया गया है साथ ही आवाजाही पर भी पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की टीम को यहां बीती रात दिल्ली और देवबंद के साथ-साथ अलग-अलग जगहों से लौट कर आए 98 जमाती मिले हैं। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और सभी जमातियों को होम क्वारेंटीन कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात पुलिस अधिकारियों ने गुज्जर बस्ती में कैंप लगवाएं। हाल ही में एक डराने वाली खबर भी सामने आई है। आगे पढ़िए