Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना का डर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तराखँड के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज ही यानी एक ही दिन में कोरोना (Coronavirus Uttarakhand) के 6 नए मरीजों की पुष्टि हो गई है। आज आए हेल्थ बुलेटिन में 6 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब उत्तराखंड में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हो गई है। ये संख्या अप्रत्याशित तरीके से बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 5 जमातियों में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा उधमसिंह नगर में 1 और जमाती में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि आज प्राप्त हुई 92 ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मिले हैं। सभी जमातियों को पूरी एहितयात के साथ आइसोलेशन में रखा गया है। आने वाले 15 दिन उत्तराखँड के लिए बेहद खतरनाक और चुनौतीपूर्ण साबित होने वाले हैं। आगे भी पढ़िए
यह भी पढ़ें - पहाड़ के एक घर में भीड़ जुटाकर नमाज पढ़ रहे थे 10 लोग, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप