Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड सरकार कोरोना से निपटने के इंतजामों में जुटी है। बाहर से आए लोग क्वारेंटाइन केंद्रों में रखे जा रहे हैं। यहां तक कि क्वारेंटाइन सेंटर में रखे जा रहे लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो कड़ी कार्रवाई होगी और जुर्माना वसूला जाएगा। लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि बात है कि लोग प्रशासन को सहयोग नहीं कर रहे। कहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पर हमले हो रहे हैं तो कहीं लोग क्वारेंटाइन केंद्रों से फरार हो रहे हैं। उत्तराखंड के काशीपुर से सटे बाजपुर में भी यहीं हुआ। यहां आईआईएम के हॉस्टल में क्वारेंटाइन किए गए दो युवक कमरों की खिड़की तोड़कर भाग निकले। पुलिस की टीमें गायब युवकों को तलाश रही हैं। फिलहाल उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। पूरा मामला क्या है ये भी आपको आगे बताते हैं।