Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कोरोना के खिलाफ जंग में अल्मोड़ा की नन्हीं वैष्णवी योद्धा बनकर सामने आई। वैष्णवी ने अपनी गुल्लक तोड़कर 10 हजार रुपये की धनराशि जिला प्रशासन को सौंपी। इस धनराशि का इस्तेमाल गरीब-बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। वैष्णवी उप्रेती दुगालखोला की रहने वाली हैं। वो छोटी जरूर हैं, लेकिन कोरोना की गंभीरता को समझती हैं। साथ ही उन असहाय लोगों का दुख भी समझती है, जिनके पास ना तो रहने का ठिकाना रहा और ना ही खाने का। कोरोना लॉकडाउन के दौरान ये लोग भी सामान्य जिंदगी बिता सकें, इसके लिए नन्हीं वैष्णवीं ने अपनी जमा की हुई पूरी पूंजी दे दी। इस बच्ची ने अपनी गुल्लक में इकट्ठा किए 10 हजार रुपये कोरोना से लड़ने में मदद के लिए दिए। वैष्णवी ने डीएम नितिन भदौरिया (IAS Nitin bhadauria) को 10 हजार रुपये भेंट किए। आगे देखिए वीडियो