Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 9 बजे 9 मिनट के लिए बत्तियां बंद करने की अपील की है। कोरोना के खिलाफ जागरुकता के लिए सभी से ऐसा करने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर 9 मिनट ब्लैकआउट पर कई तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन सच्चाई क्या है और ब्लैक आउट से किस तरह का असर पड़ेगा। ये हम आपको बताएंगे। बात करें उत्तराखंड की तो यहां 9 मिनट के लिए बल्ब-लाइट्स बंद करने से राज्य में करीब 200 मेगावाट बिजली की खपत कम हो जाएगी। लोड फैक्टर में आने वाली गिरावट के दौरान ग्रिड सामान्य रहे। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। ग्रिड को सामान्य रखने के लिए जल विद्युत परियोजनाओं से न्यूनतम उत्पादन किया जाएगा। जैसे ही 9 मिनट पूरे होंगे इसे फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। एक और बात आपको जरूर जाननी चाहिए।