Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: जमातों से लौटे लोग उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का बड़ा जरिया बन चुके हैं। इन लोगों को ना तो अपनी फिक्र है और ना ही दूसरे लोगों की। उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई हैं, फिर भी जमाती चोरी-छिपे किसी ना किसी तरह उत्तराखंड में दाखिल हो ही रहे हैं। ताजा मामला देहरादून का है। जहां चोरी-छिपे सात जमाती दाखिल हो गए। पुलिस (Dehradun police) भी अपना काम कर रही है लेकिन ये बेशर्म लगातार नए नए पास्ते ढूंढ रहे हैं और उत्तराखंड में दाखिल हो रहे हैं। खबर मिली है कि ये लोग सहारनपुर के बेहट से पेलिया के रास्ते चोरी-छिपे देहरादून पहुंचे थे। एलआईयू को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल के रास्ते नयागांव की तरफ जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। देहरादून पहुंचते ही पुलिस ने सभी जमातियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सातों लोग 4 मार्च को डोईवाला से जमात के लिए निकले थे। 5 मार्च को देहरादून से निकलकर सहारनपुर गए। वहां कुछ दिन जमात में रहे। बाद में लॉकडाउन की वजह से गाड़ियों की आवाजाही बंद हुई तो सातों जमाती पैदल-पैदल नयागांव पहुंच गए। आगे पढ़िए