Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोना (Coronavirus latest update uttarakhand) वायरस संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। यहां क्वारंटाइन में रखे 5 नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज दिल्ली निजामुद्दीन मरजत में गया था। उसे सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये भेजा जा रहा है। अकेले देहरादून में कोरोना मरीजों की संख्या अप्रत्याशित तरीके से बढ़ रही है। आज ही देहरादून में 3 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा एक मरीज नैनीताल से पॉजिटिव पाया गया है। अब उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 हो गई है। अकेले देहरादून में 14 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आप समझ सकते हैं कि ये मामला कितना खतचरना साबित हो रहा है। आगे हम आपको हर जिले का हाल बता रहे हैं।