Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: कहते हैं कि शहरों में पढ़े-लिखे लोग रहते हैं जो आसपास की हो रही घटनाओं से वाकिफ रहते हैं और उनको लेकर जागरूक भी होते हैं। अब जब यह जागरूकता दिखाने का समय आया है और देश के ऊपर भारी संकट आन पड़ा है, हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है, तब हम देखते हैं कि शहर के लोग अपने जिम्मेदारियों के प्रति जरा भी जागरूक नहीं है। यह मंज़र उत्तराखंड में देख सकते हैं। शायद तभी उत्तराखंड शहर की सड़कों पर बहुत से केस देखने को मिल रहे हैं जो लॉकडाउन में भी यहां-वहां बेमतलब में घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग जागरूक है। उनको पता है कि यह बीमारी जानलेवा है, इसलिए अगर बाहर से कोई भी व्यक्ति उनके गांव में आता है तो वे सावधान हो जाते हैं और उस व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की मांग करते हैं। उत्तराखंड के जाने कितने ही ऐसे गांव हैं, जो दिन-प्रतिदिन शहरों के सामने मिसाल कायम कर रहे हैं। अपनी समझदारी और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरुकता में गांव के लोग शहरों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। ऐसे ही प्रेरणादायक खबर आई है ग्राम डोईवाला से। डोईवाला के ग्रामीण निवासियों ने कोरोनावायरस से बचने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है जो कि प्रेरणादायक है।