वाह! उत्तराखंड में पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात हैं, मास्क बना रही हैं पत्नियां..देखिए तस्वीरें

एक तरफ कोरोना का डर है और दूसरी तरफ इस वायरस से 24 घण्टा लड़ने वाले और देवभूमि की इस वायरस से रक्षा करने वाले मेहनती पुलिसकर्मी और उनकी पत्नियां। देखिए तस्वीरें
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
Image: UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE

देहरादून: वैश्विक बीमारी कोरोना से लड़ने के लिए देश क साथ साथ उत्तराखंड में पुलिस कर्मी दिन-रात ड्यूटी करते हैं और उत्तराखंड वासियों की रक्षा करते हैं। जहां एक ओर यह कर्मठ पुलिस वाले देश और राज्य की सेवा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इन तमाम पुलिसकर्मियों की बीवियां भी उत्तराखंड के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रही हैं। उत्तराखंड की औरतों के बारे में तो सब जानते ही होंगे। पहाड़ों की महिलाएं के अंदर मेहनत और काम के प्रति लगन होती है। दुर्गम से दुर्गम परिस्थिति भी होंगी तो भी यह हार नहीं मानतीं। घर के सभी कामों में तो निपुण होती ही हैं वहीं घर के बाहर भी अगर परिस्थितियां बिगड़ जायें तो यह हार नहीं मानतीं। ऐसा ही उदाहरण दिया है उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों की पत्नियों ने। एक तरफ उनके पति देश और राज्य की सेवा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वह घर में उत्तराखंड की आम जनता के लिए मास्क तैयार कर रही हैं।

  • सलाम इन नारियों को

    UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
    Pic: 1/ 4
    Image: UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE

    आपको बता दें कि यह महिलाएं दिन रात मेहनत करके उत्तराखंड के लोगों के लिए और पुलिसकर्मियों के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। 23 मार्च से ही लॉकडाउन होने के बाद पुलिसकर्मी चौराहे मोहल्ले और बॉर्डर पर तैनात होकर ड्यूटी कर रहे हैं।

  • हम हैं आपके साथ

    UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
    Pic: 2/ 4
    Image: UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE

    आपको बता दें कि कोरोना के चलते बाजार में मास्क की बेहद कमी आई है, जिसकी वजह से लोगों को मास्क उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं इसलिए इन महिलाओं ने यह ठानी कि वह लोगों को मास्क मुहैया कराएंगी। वह प्रतिदिन 50 से 55 मास्क तैयार कर उनको सैनिटाइज करके पुलिस और आम जनता और पुलिसकर्मियों को बांट रहीं हैं।

  • इस काम को सलाम

    UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
    Pic: 3/ 4
    Image: UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE

    साथ-ही-साथ कुछ महिला कॉन्स्टेबल भी ड्यूटी करने के बाद इन महिलाओं का मास्क बनाने में हाथ बटा रही हैं। पुलिस द्वारा इन महिलाओं को कपड़ा और धागा उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • ये हैं कोरोना वॉरियर्स

    UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
    Pic: 4/ 4
    Image: UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE

    मास्क बनाने वाली पुलिसकर्मियों की पत्नियों के इस कदम की हर किसी ने सराहना की है। इस प्रयास में पुलिस का उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है और आगे बी जारी रहेगा।