ब्रेकिंग: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, लेटेस्ट रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

उत्तराखंड में कोरोना वायरस (coronavirus Uttarakhand) पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
coronavirus Uttarakhand: coronavirus Uttarakhand NEW UPDATE case
Image: coronavirus Uttarakhand NEW UPDATE case

नैनीताल: उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। आज सुबह ही ये संख्या बढ़कर 32 हुई थी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखँड में कोरोना मरीजों की संख्या 33 हो गई है। बीते 24 घंटे में अकेले हरिद्वार जिले में दो कोरोना मरीज सामने आए हैं। बीती रात ही हरिद्वार में एक जमाती कोरोना पॉजिटिव निकला था, अभी अभी लेटेस्ट रिपोर्ट है कि एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव है। इस मरीज को मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। आगे हम आपको हर जिले का आंकड़ा दिखा रहे हैं। इससे पहले कल उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया था। लेकिन देर रात रुड़की से फिर एक बुरी खबर सामने आ गई। सिविल अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल ने बताया कि पीड़ित युवक ज्वालापुर का निवासी है. इसे 1 अप्रैल से कलियर में क्वॉरंटाइन किया गया था। अब एक और कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। आगे देखिए हर जिले का हाल

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड कैबिनेट ने लिए दो बड़े फैसले..लॉकडाउन बढ़ेगा, विधायकों की सैलरी कटेगी
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 18
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 03
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 06
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 6 जिलों के हॉट स्पॉट सील हो सकते हैं, क्या जनता के लिए CM त्रिवेन्द्र लेंगे बड़ा फैसला?
स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी उत्तराखंड में कोरोना (coronavirus Uttarakhand) को लेकर लिस्ट जारी की गई है। देखिए