Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: इस वक्त पूरे देश में एक बात की चर्चा है, वो है लॉकडाउन को बढ़ाने की चर्चा...राज्य सरकारें सख्ती से लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और अब राज्यों के हॉट स्पॉट पूरी तरह सील हो रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड सरकार भी लॉकडाउन बढ़ाने के मूड में हैं और केन्द्र सरकार को इस बारे में संस्तुति भेजी जा रही है। इन सबके बीच एक बड़ी खबर है। इस वक्त यानी लॉकडाउन में उत्तराखंड में दुकानें खुलने का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक का है। अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि ये वक्त भी घटाया जा सकता है। कोरोना वायरस कम्युनिटी स्प्रेड न बन जाए, इसके लिए सरकार बेहद संवेदनशील है और फूंक फूंक कर हर कदम रख रही है इसलिए खबर है कि सुबह 7 बजे से 1 बजे तक का वक्त भी कम किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी इस बात के संकेत दे चुके हैं।