Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: कुल मिलाकर 35 मामले और इसके साथ ही उत्तराखंड पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस की दूसरी स्टेज में कदम रख लिया है। देहरादून हरिद्वार उधमसिंह नगर नैनीताल जिलों में कोरोनावायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं कोरोना वायरस ने पौड़ी और अल्मोड़ा जैसे जिलों में भी कदम रख लिए हैं। जिस बात का डर था वही डर सामने आ रहा है। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में कोरोनावायरस ने दूसरे फेज में कदम रख लिया है। इसलिए अब आपका सावधान रहना बहुत ज्यादा जरूरी है। घरों से बाहर किसी भी हाल में ना निकलें। सरकार द्वारा जो नियम बनाए गए हैं उन नियमों का पालन हर हाल में करें। एक जगह जमा बिल्कुल भी ना हों इस बात का ध्यान रखें। आगे पढ़िए