कोरोना वायरस: उत्तराखंड के 3 जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात, ITBP ने भी संभाला मोर्चा

उत्तराखँड के तीन जिलों में क्विक रिस्पांस टीम, आईटीबीपी और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus uttarakhand: RAPID ACTION FORCE DEPLOYED IN UTTARAKHAND THREE DISTRICT
Image: RAPID ACTION FORCE DEPLOYED IN UTTARAKHAND THREE DISTRICT

हरिद्वार: जैसा कि हमने पहले आपको बताया था कि उत्तराखंड के कुछ जिले ऐसे हैं जहां कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इन जिलों में कुछ जगहे सील की गई है, और इन जगहों को कोरोनावायरस का हॉटस्पॉट माना गया है। केंद्र सरकार द्वारा साफ निर्देश हैं कि कोरोनावायरस के हॉटस्पॉट इलाकों को पूरे तरीके से सील किया जाए। साथ ही सरकार द्वारा अपील की गई है कि सील किए गए इलाके की जनता इस काम में सरकार का पूरा साथ दे। लेकिन कुछ दिन पहले उत्तराखंड के बनभूलपुरा में जैसे हालात देखने को मिले उस वजह से इस इलाके में और भी ज्यादा सख्ती बरतनी पड़ी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इस इलाके में है सरकार द्वारा कर्फ्यू लगाया गया है। फोर्स की तैनाती के बाद प्रशासन का काम भी आसान हुआ है और देखने को मिला है कि अब डॉक्टरों की टीम इस इलाके में आसानी से जा रही है। आगे पढ़िए दो और भी जिलों के बारे में जानकारी

  • देहरादून में भी तैनाती

    RAPID ACTION FORCE DEPLOYED IN UTTARAKHAND THREE DISTRICT
    Pic: 1/ 2
    Image: RAPID ACTION FORCE DEPLOYED IN UTTARAKHAND THREE DISTRICT

    नैनीताल के अलावा देहरादून और हरिद्वार जिले से भी बड़ी खबर है। देहरादून में अब तक कोरोनावायरस के अट्ठारह पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। अब देहरादून में कुछ रिस्पांस टीम तैनात की गई है। साथ ही यहां आईटीबीपी के जवान भी तैनात हो गए हैं और अब देहरादून में वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है।

  • हरिद्वार पर कड़ी नज़र

    RAPID ACTION FORCE DEPLOYED IN UTTARAKHAND THREE DISTRICT
    Pic: 2/ 2
    Image: RAPID ACTION FORCE DEPLOYED IN UTTARAKHAND THREE DISTRICT

    इसके अलावा हरिद्वार जिले के रुड़की से भी बड़ी खबर है। आपको बता दें कि कल ही हरिद्वार में कोरोनावायरस दो नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में यहां भी आईटीबीपी और रैपिड एक्शन फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। यह फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सतर्क करने का प्लान है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती की जा रही है।