उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 10 हॉटस्पॉट, आप यहां गए तो मुश्किल में पड़ सकते हैं!

आइए अब एक सरसरी निगाह उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 10 हॉटस्पॉट पर डाल देते हैं। ध्यान से पढ़िए ये खबर
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus hotspot in uttarakhand: Information about Coronavirus hotspot in uttarakhand
Image: Information about Coronavirus hotspot in uttarakhand

नैनीताल: पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के तीन जिलों में दस कोरोना हॉटस्पॉट (Coronavirus hotspot in uttarakhand) ट्रेस किए गए हैं। हॉटस्पॉट मतलब वो इलाका जहां एक के बाद एक कई कोरोना पॉजिटिव केस मिले हों, या जहां से संक्रमण के दूसरे इलाकों में फैलने का खतरा सबसे ज्यादा हो। पुलिस के मुताबिक देहरादून में 5, हरिद्वार में 4 और नैनीताल में 1 इलाका कोरोना हॉटस्पॉट है, इन इलाकों में भूलकर भी कदम मत रखिएगा। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज बढ़ने पर सरकार ने देहरादून शहर को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। यहां वायरस का कम्युनिटी स्प्रैड रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी व संक्रमित लोगों की पहचान के लिए एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग की जाएगी। चलिए सबसे पहले आपको देहरादून के कोरोना हॉटस्पॉट के बारे में बताते हैं। देहरादून में भगत सिंह कालोनी, कारगी ग्रांट, डोईवाला केशव बस्ती, झबरावाला और लक्खीबाग कोरोना के हॉटस्पॉट हैं। यहां बाहर से आए लोगों की ट्रैक हिस्ट्री तैयार की जा रही है। अकेले देहरादून में कोरोना के 18 पॉजिटिव केस मिले हैं। आगे भी पढ़िए ये खबर

यह भी पढ़ें - देहरादून से बड़ी खबर, कोरोना हॉटस्पॉट इलाके में 6 साल की बच्ची की मौत
इसी तरह हरिद्वार के रुड़की में पनियाला कलियर, मंगलौर का मलकपुर मोहल्ला भी सील किया गया है। गैंडीखाता गुज्जर बस्ती और ज्वालापुर का पांवधोई इलाका भी सील है। हरिद्वार जिले में अब तक कोरोना के 5 पॉजिटिव केस मिले हैं।
बताया ये भी जा रहा है कि ऐसे कई इलाके ऐसे भी हैं जहां अब अर्धसैनिक बलों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। आगे भी पढ़िए नैनीताल जिले के बारे में और जानिए वहां कितने हॉट स्पॉट हैं।
अब आते हैं नैनीताल जिले पर। यहां हल्द्वानी का बनभूलपुरा इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट है। पूरे जिले में अब तक कोरोना के 8 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 7 केस बनभूलपुरा इलाके के जमातियों से जुड़े हैं।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके को चार सेक्टरों में बांटकर सील किया गया है। यहां 28 गलियों के रास्तों को बंद किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 16 और 17, नई बस्ती और मलिक का बगीचा जैसे इलाके भी सील हैं। बनभूलपुरा कर्फ्यू जोन घोषित हो चुका है।
कोरोना के चलते सील किए गए इलाकों (Coronavirus hotspot in uttarakhand) में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।