रुड़की में जमात से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद लक्सर और भगवानपुर के दो गांवों को पूरी तरह सील कर दिया गया। यहां 10 हजार से ज्यादा लोग होम क्वारेंटाइन किए गए हैं...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: 10000 people home quarantine in laksar and bhagwanpur
हरिद्वार: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हरिद्वार का रुड़की क्षेत्र कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबित प्रशासन ने लक्सर और भगवानपुर में 10 हजार लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया, पूरा इलाका सील कर रास्ते बंद कर दिए गए। बुधवार को अधिकारियों ने इलाके में घूम-घूमकर लोगों से घर पर रहने की अपील की। सील किए गए क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन और जरूरी सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। दोनों क्षेत्रों के रास्तों पर बैरिकेडिंग लगे हैं। जिन गांवों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनमें मानक मजरा और बहादरपुर खादर गांव शामिल है। लक्सर के बहादरपुर खादर गांव से 40 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में गया था। इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद देर रात गांव की करीब छह हजार आबादी को पाबंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 10 हॉटस्पॉट, आप यहां गए तो मुश्किल में पड़ सकते हैं!
साथ ही पुलिस की तैनाती भी कर दी गई। दूसरा कोराना पॉजिटिव भगवानपुर के मानक मजरा में मिला। यहां जमात से लौटे 62 साल के बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बुधवार को मानक मजरा और बहादरपुर खादर गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे किया। जल्द ही सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। दोनों गांवों को सैनेटाइज कर दिया गया है। कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आने वाले 75 लोग चिह्नित किए गए हैं। दूसरे लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। रुड़की के इन दोनों इलाकों में लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग जरूरत पड़ने पर इन नंबर्स पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं, प्रशासन की तरफ से तुरंत मदद भेजी जाएगी। आप भी ये नंबर नोट कर लें। आगे देखिए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना पीड़ित जमाती बोला- ‘मेरी वजह से हजारों लोग मुश्किल में पड़े..मुझे दुख है’
रुड़की क्षेत्र के लिए हेल्पलाइन नंबर
बहादरपुर गांव के लिए हेल्प लाइन नंबर
सुनैना राणा, तहसीलदार : 9411176000
डॉ. अनिल वर्मा, सीएचसी अधीक्षक : 7906538453
मोहम्मद गौहर हयात, ईओ : 9897218552
ममता ग्वाड़ी, आपूर्ति निरीक्षक : 9458919099
नैनपाल, ग्राम प्रधान : 9927176716
बिंदु नेगी : 9556571818
पशुओं के इलाज व चारे के लिए : 9639990051
दूध के लिए : 7579232020
सब्जी के लिए : 8630536571
दवा के लिए : 6398401924
मानक मजरा के लिए हेल्पलाइन नंबर
टीएन शर्मा, पूर्ति निरीक्षक : 8650254985
कंट्रोल रूम नंबर : 78668618690
कुलदीप नौटियाल, मंडी सचिव : 9997048442
पुलिस कंट्रोल रूम : 112