Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: कोरोना से जंग में उत्तराखंड के लोग भी सरकार की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं। खासकर यहां की बुजुर्ग दादियां दिल खोलकर दान दे रही हैं। कुछ दिन पहले गौचर की बुजुर्ग देवकी भंडारी ने पीएम केयर फंड में 10 लाख रुपये दान देकर राष्ट्रपति का दिल जीत लिया था। अब पुरोला की पुष्पा नौडियाल ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 72 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। पुष्पा देवी ने पीएम केयर फंड में 51 हजार रुपये दान दिए। जबकि 21 हजार रुपये जिलाधिकारी कोष में जमा कराए, ताकि उनका जिला, उनका देश कोरोना के खिलाफ जंग जारी रख सके। पुष्पा देवी पुरोला के वार्ड नंबर चार स्थित कोर्ट रोड के पास रहती हैं। वो एक साल पहले ही ऊर्जा निगम से चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर हुई हैं। पुष्पा नौडियाल के पति आत्माराम ऊर्जा निगम में थे। सालों पहले उनकी मौत हो गई थी। आगे पढ़िए