देहरादून: केंद्र की मोदी सरकार ने देश भर में कोरोनावायरस संक्रमण के रेड जोन और हॉटस्पॉट जिलों की लिस्ट जारी की है। उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर ये है कि इस लिस्ट में उत्तराखंड के 3 जिले शामिल है। देहरादून को रेड जोन में शामिल किया गया है। पुलिस के मुताबिक देहरादून में 5 हॉट स्पॉट हैं। भगत सिंह कालोनी, कारगी ग्रांट, डोईवाला केशव बस्ती, झबरावाला और लक्खीबाग कोरोना के हॉटस्पॉट हैं। इसके अलावा उधम सिंह नगर और नैनीताल को केंद्र सरकार ने हॉट स्पॉट कैटेगरी में शामिल किया है। दरअसल केंद्र सरकार ने देश भर के राज्यों के अलग-अलग जिलों के रेड जोन और हॉटस्पॉट के अलावा नॉन हॉटस्पॉट जिलों की लिस्ट निकाली है। इस पूरी लिस्ट में उत्तराखंड के 6 जिले शामिल हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून रेड जोन में शामिल है। इसके अलावा उधम सिंह नगर और नैनीताल कोरोनावायरस के हॉटस्पॉट दिखाए गए हैं। आगे भी पढ़िए