Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल जिले के जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा के साथ कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा इलाकों का मौका मुआयना किया। उन्होंने वहां के वाशिन्दों के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खाद्यान किट तथा सेनेटाइजर कार्य, गैस वितरण आदि का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। खास बात ये रही कि लाईन नम्बर-8 मे जिलाधिकारी के गुजरते वक्त लोगो ने घरों से पुष्प वर्षा की। लाईन नम्बर-17 मे पहुचने पर घर की दहलीज पर आकर छोटे बच्चे हैदर ने आकर गुलाब का फूल देकर जिलाधिकारी बंसल का स्वागत किया और तारीफ की। जिलाधिकारी बनभूलपुरा क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे तथा अधिकारियों की पीठ थपथपाकर मनोबल बढाया। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारियों से कहा कि वे तत्परता के साथ मनोयोग के साथ कार्य करें। उन्होने कहा कि संक्रमण के इस दौर में जनसेवा सर्वोपरि है।