Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में लॉकडाउन 2.0 जारी है। राज्य सरकार कुछ समय पहले तक कोरोना फ्री जिलों में छूट देने की बात कह रही थी, लेकिन केंद्र सरकार की गाइड लाइन के चलते ऐसा हो नहीं पाया। लॉकडाउन में भले ही छूट ना मिली हो, लेकिन सरकार प्रदेश में सरकारी दफ्तरों का कामकाज धीरे-धीरे ढर्रे पर लाने की कोशिश में जुटी हुई है। शुक्रवार को देहरादून में विधानसभा सचिवालय के खुलने के साथ ही इसकी शुरुआत भी हो गई। 25 मार्च को हुए बजट सत्र के बाद ये पहला मौका था जबकि विधानसभा में कुछ चहल-पहल नजर आई। खबर है कि अब जिलों में भी सरकारी दफ्तरों को खोलने की तैयारी है। शासन ने जिलों में महकमों को अपनी मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। सरकार की पहली प्राथमिकता के बारे में भी आपको बताते हैं। राज्य सरकार ने शुरुआत में निर्माण कार्यों से जुड़े दफ्तरों को खोलने के इंतजाम किए हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण ना फैले, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। आगे जानिए शुरूआत में किन कामों पर फोकस हो सकता है।