Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार देर शाम एक और कोविड-19 पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 51 हो गई है। इनमें से 28 स्वस्थ हो चुके हैं । इससे पहले रविवार को दोपहर तक देहरादून में एक महिला और एक एम्स ऋषिकेश के स्वास्थ्यकर्मी समेत दो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित महिला दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसूता है। दून की आजाद कॉलोनी निवासी इस संक्रमित महिला ने एक दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है।वहीं, तीसरा संक्रमित मरीज पॉजिटिव महिला का पति बताया जा रहा है।
ऋषिकेश में कॉलोनी सील
ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना वायरस का संक्रमण मिलने के बाद 20 बीघा कॉलोनी गली नंबर 3 को सील कर दिया गया है। यहां तीन मई तक लोग पूरी तरह से कॉलोनी के अंदर रहेंगे। वहीं, इलाके के सभी बैंक, प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को यह आदेश बीते शनिवार को एम्स के नर्सिंग अफसर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जारी किया। आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि इस इलाके में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। वहीं, परिवार का एक सदस्य ही खरीदारी के लिए बाहर निकलेगा। आगे पढ़िए कुछ और खास बातें..