Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हल्द्वानी: इस वक्त हम कोरोना संकट के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद देश को अनलॉक करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी के साथ कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। संकट की इस घड़ी में नैनीताल के जिले के धर्मगुरुओं ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए नजीर के रूप में देखा जा रहा है। हल्द्वानी में अनलॉक शुरू होने के बाद भी सभी धार्मिक स्थल 30 जून तक पूरी तरह लॉक रहेंगे। यहां ना तो मंदिर खुलेंगे, ना ही मस्जिद। गुरुद्वारे और गिरिजाघर भी पहले की तरह बंद रहेंगे। पुलिस और प्रशासन की बैठक में धर्मगुरुओं ने सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखने पर सहमति जताई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि शहर को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। धर्मगुरुओं ने 30 जून तक सभी धार्मिक स्थलों को स्वेच्छा से बंद रखने की बात कही है। पुलिस और प्रशासन ने भी धर्मगुरुओं के इस फैसले की सराहना की।