Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। प्रदेश की सीमाएं चीन और नेपाल जैसे देशों से सटी है। ऐसे में केंद्र की मदद से यहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश में कई बड़ी सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन रोड बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक और महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। सरकार गंगोत्री से बूढ़ाकेदार और केदारनाथ का नया रोड नेटवर्क तैयार करने की संभावना तलाश रही है। भटवाड़ी से बूढ़ाकेदार तक रोड बनाने के लिए सर्वेक्षण की मंजूरी मिल गई है। शुरुआती सर्वे के लिए बजट स्वीकृति का शासनादेश जारी हो गया है। इस प्रस्तावित मोटर मार्ग के बनने से गंगोत्री और केदारनाथ धाम के बीच दूरी करीब 210 किमी ही रह जाएगी। अभी श्रद्धालुओं को गंगोत्री से केदारनाथ जाने के लिए 354 किमी का सफर तय करना पड़ता है। राज्य सरकार सड़क कनेक्टिविटी सुधारने की दिशा में कार्य कर रही है। सड़कों के चौड़ीकरण का काम जारी है। इसी कड़ी में अब भटवाड़ी से बूढ़ाकेदार तक 45.50 किमी मार्ग बनाने के लिए सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी गई है। प्रोजेक्ट की शुरुआत हो गई है, उम्मीद है फाइनल सर्वे के बाद इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आगे पढ़िए