Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हमारे देश में मानवता और परोपकार को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। दुनियाभर के लोग मानते हैं कि धन-दौलत चाहे किसी देश के पास हो, लेकिन रिश्तों की तासीर समझने और उसे निभाने में भारतीयों का कोई जोड़ नहीं, लेकिन वैश्विक महामारी के इस दौर में इंसानों के साथ इंसानियत भी मर रही है। मुश्किल के इस दौर में कुछ लोग लाशों तक को नहीं बख्श रहे, और उन्हें मुनाफा कमाने का जरिया बना रहे हैं। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में सामने आया। यहां एक एंबुलेंस चालक ने शव को महज तीन किलोमीटर दूर ले जाने के लिए 80 हजार रुपये मांग लिए। ऐन वक्त पर एसडीएम के मौके पर पहुंचने से पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद एसडीएम ने एंबुलेंस को सीज करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। मामला नीलधारा श्मशान घाट पर मनमाना किराया वसूलने का है। हरिद्वार में भेल के रिटायर्ड एजीएम की कोरोना से मौत हो गई थी। उनके साथ अस्पताल में उनकी पत्नी मौजूद थी। बेटे को अमेरिका से आना था। इसलिए दो दिन शव को रखने की दिक्कत थी। आगे पढ़िए