Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: पूरा प्रदेश इस समय कोरोना से जूझ रहा है और लगातार कई केस सामने आ रहे हैं। कई जिलों में परिस्थितियां चिंताजनक बन रही हैं। आए दिन कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। हाल ही में हरिद्वार जिले में कुंभ मेले का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में साधु-संत पॉजिटिव पाए गए। कुंभ से सबक लेते हुए एवं बिगड़ती हुई परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया है। मगर इसी बीच चमोली जिले में कई साधु संत बेझिझक बढ़ते हुए कोरोना के बावजूद भी बिना जांच के बदरीनाथ धाम के पास हनुमान चट्टी और गोविंद घाट पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि साधु-संतों में बड़ी संख्या में वे भी शामिल है जो हाल ही में कुंभ मेले में भी शामिल हुए थे। ऐसे में बदरीनाथ धाम में भी कोरोना के फैलने का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह साधु-संत बदरीनाथ की चढ़ाई कर रहे थे तब प्रशासन ने इनको क्यों नहीं रोका। आगे पढ़िए