Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा है। राज्य सरकार लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर रही है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी नियमों की अनदेखी लोगों की सेहत पर ही नहीं, उनकी जेब पर भी भारी पड़ रही है, लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे लोगों को सुधारने के लिए पुलिस भी सख्ती दिखा रही है। कोविड काल के दूसरे चरण में पुलिस ने लापरवाह लोगों से जुर्माना वसूलने का नया रिकॉर्ड बनाया है। कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों से 5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है, जो कि अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। महज 20 दिन के भीतर पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा कार्रवाई की। साल 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की कुल आबादी 1 करोड़ 86 लाख है। इस तरह पुलिस अब तक प्रदेश की जनसंख्या से ज्यादा जुर्माना वसूल चुकी है। नियमों की अनदेखी पर जुर्माना वसूलना ठीक है, लेकिन कोरोना काल में क्योंकि आम आदमी के सामने रोजी-रोटी और नौकरी का संकट पैदा हो गया है, ऐसे में भारी-भरकम जुर्माना उनकी मुसीबतों को और बढ़ा रहा है।