Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में कोरोना के केस कम होने लगे हैं। रिकवरी रेट बढ़ा है, लेकिन कोरोना से मौत के मामले अब भी कम नहीं हो रहे। बीते 24 घंटे में 53 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि 2991 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। मृत्यु दर के मामले में उत्तराखंड पंजाब के बाद देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में मृत्यु दर देश की तुलना में भी काफी ज्यादा है। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत है। मृत्यु दर के मामले में उत्तराखंड से आगे सिर्फ पंजाब है, वहां मृत्यु दर 2.5 प्रतिशत है। देश के 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मृत्युदर के मामले में पंजाब के बाद उत्तराखंड का दूसरा नंबर है। जाहिर है ऐसा रिकॉर्ड कोई नहीं बनाना चाहेगा। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है, जबकि अपने राज्य में ये राष्ट्रीय दर से काफी ज्यादा है। प्रदेश में कोरोना कंट्रोल में आ रहा है, लेकिन कोरोना से मौत के मामले नहीं थम रहे। यहां अब तक कोरोना संक्रमण से 6113 मरीजों की मौत हो चुकी है।