Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में भले ही अबतक अनलॉक की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है मगर सरकार द्वारा पाबंदियों में ढील दी जा रही है। परिवहन भी लंबे समय से ठप पड़ा था मगर धीरे-धीरे परिवहन भी खोला जा रहा है। इसी बीच सार्वजनिक वाहनों से सफर करने वाले लोगों के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले सार्वजनिक वाहन भी अब 75 फीसदी की क्षमता तक चलेंगे। जी हां, अबतक यह लिमिट 50 प्रतिशत ही थी। अबतक केवल अंतरराज्यीय मार्गों पर ही 75 फीसदी क्षमता के साथ ही सार्वजनिक वाहनों को आवाजाही की अनुमति थी। मगर अब कोविड केसों में गिरावट देखने के बाद परिवहन विभाग ने राज्य के अंदर भी सार्वजनिक वाहनों के संचालन की क्षमता को 50 से बढ़ाकर 75 कर दिया है। परिवहन विभाग ने बीते सोमवार को भी जारी कर वाहनों के संचालन की तस्वीर साफ कर दी है।