Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: जिस बात का डर था, वही हुआ। नियमों को ताक पर रख उत्तराखंड घूमने आ रहे पर्यटक अपने साथ कोरोना का खतरा भी ले आए हैं। दूसरे राज्यों से बिना कोरोना जांच कराए उत्तराखंड पहुंच रहे पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। मामला नैनीताल का है। जहां हरियाणा से आए दो पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों को एंबुलेंस से वापस भेज दिया गया। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए पर्यटकों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं, लेकिन लोग मान नहीं रहे। कई पर्यटक बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। गुरुवार को नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की रैंडम जांच कर रही थी। इस दौरान दो पर्यटक कोरोना संक्रमित निकल आए। ये दोनों हरियाणा के पलवल क्षेत्र के रहने वाले हैं।