उत्तराखंड: एक ही कॉलेज में 93 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव..संभल जाइए, हालात खराब हैं

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक ही कॉलेज में 93 छात्र-छात्राएं कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
coronavirus uttarakhand : 93 students coronavirus positive in a nursing college in nainital
Image: 93 students coronavirus positive in a nursing college in nainital

नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोनावायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मामलों में हर दिन 2 गुना वृद्धि हो रही है। लगातार बढ़ते मामलों से शासन और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। इस बीच नैनीताल से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक निजी नर्सिंग कॉलेज में है 93 छात्र-छात्राएं कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। जाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पॉजिटिव पाए गए सभी छात्र-छात्राओं को आइसोलेट किया गया है। खास तौर पर यह खबर मिलने के बाद छात्रों के परिजन डरे हुए हैं। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में नैनीताल में 233 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। देहरादून की तरह नैनीताल जिले का भी हाल बुरा है। अब यहां एक निजी कॉलेज में 93 छात्र छात्राएं पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। यह एक संकेत है कि अभी भी सावधान हो जाइए वरना हालात बिगड़ सकते हैं