Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: तो लीजिए, एक ओर उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा हुई तो वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के पुलिस कांस्टेबलों को एक अनोखा तोहफा दे दिया है। सरकार विधानसभा चुनावों से पहले जनता का दिल जीतने की कोशिश में जुटी हुई है और यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी तरफ कर रही है। तारीख की घोषणा से चंद घंटे पहले ही राज्य सरकार ने 2001 बैच के प्रत्येक उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए दो-दो लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। बीते शनिवार को चुनावों की तारीख घोषित होने से पहले उत्तराखंड सरकार ने यह आदेश जारी किए के 2001 के सभी पुलिस कांस्टेबलों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे।
दरअसल 2001 बैच के कांस्टेबलों के फंसे हुए फंड का मामला बहुत पुराना है। इसको चुनावों से ठीक पहले उत्तराखंड के राज्यपाल ने क्लियर करते हुए उत्तराखंड पुलिस के 2001 बैच के सभी पुलिस कांस्टेबल को 2-2 लाख रुपए देने का रास्ता साफ करते हुए आदेश जारी किया है।